34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

राज्यसभा से पूर्व PM मनमोहन सिंह रिटायर, कांग्रेस ने कहा-‘एक युग का अंत’

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) तीन दशक से अधिक लंबे कार्यकाल के बाद बुधवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) से रिटायर हो रहें हैं। पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें पहली बार अक्टूबर 1991 में राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए चुना गया था। इसके बाद वह लगातार 1995, 2001, 2007 और 2013 में चुने गए।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज होने पर भड़के राहुल-सोनिया, सरकार पर खूब बरसे

91 वर्षीय मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा (Rajya Sabha) पहुंचे। छठी और आखिरी बार वह 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। असम से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 14 जून, 2019 को समाप्त हो गया लेकिन भाजपा सदस्य मदन लाल सैनी की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में उन्हें 19 अगस्त 2019 को राजस्थान से उच्च सदन के लिए फिर से चुना गया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने 1999 में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन असफल रहे। मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने 1998-2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल (2004-14) के दौरान उच्च सदन का सदस्य बने रहना चुना। उधर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिटायरमेंट पर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को एक भावुक पत्र लिखा। खड़गे ने अपने पत्र में कहा- अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे, लेकिन जनता के लिए आपकी आवाज उठती रहेगी। संसद में आपके ज्ञान और अनुभव की कमी हमेशा खलेगी।

गौरतलब है कि कुल 54 राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को सदन से सेवानिवृत्त हो गए। मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) समेत 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) खत्म हो रहा है। इन 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की जगह अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा (Rajya Sabha) पहुंचेंगी। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया।

Tag: #nextindiatimes #ManmohanSingh #congress #rajyasabha

RELATED ARTICLE