30 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

रोज पिएं 2 कप ब्लैक कॉफी, फैटी लिवर और मोटापे से मिलेगा छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क। अगर हम आहार में कुछ चीजों को सीमित मात्रा में शामिल कर लें तो इसके कई सारे लाभ मिल सकते हैं। कॉफी इन्हीं विकल्पों में से एक है। इसके कई फायदे हैं। विशेष तौर पर बिना चीनी और दूध वाली ब्लैक कॉफी (Black Coffee) गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकती है।

यह भी पढ़ें-नारियल पानी या छाछ? पढ़ें आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

व्यायाम से पहले ब्लैक कॉफी पीने से एड्रेनालाइन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे हृदय गति बढ़ती है और शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त का संचार बढ़ता है। इससे व्यायाम के दौरान शरीर बेहतर प्रदर्शन करता है और ऊर्जा के रूप में उपयोग करने के लिए वसा का उपयोग करने का आदेश भी मिलता है। ब्लैक कॉफी में फ्लेवोनोइड्स और एसिटिक एसिड सहित एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है।

नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से मौत का जोखिम कम पाया गया। कॉफी में कैफीन के अलावा क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनाल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने में मदद करते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी पीने से फैटी लिवर से लेकर लिवर सिरोसिस जैसे खतरे को भी कम किया जा सकता है।

कॉफी लिवर में वसा जमने को रोकती है और फैटी लिवर की दिक्कत से बचा सकती है। कॉफी लिवर एंजाइम्स को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं। ब्लैक कॉफी पाचन तंत्र को सक्रिय करने और कब्ज जैसी समस्याओं में मदद कर सकती है। कॉफी में मौजूद एंटीकाक्सीडेंट्स शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और कोशिकाओं की सुरक्षा में मदद करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #BlackCoffee #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE