26 C
Lucknow
Tuesday, February 4, 2025

डोनाल्ड ट्रंप का एक्शन शुरू, अमेरिका में 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

Print Friendly, PDF & Email

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच गुरुवार को अमेरिका में सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Caroline Levitt) ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है।

यह भी पढ़ें-ट्रंप की ताजपोशी से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

कैरोलिन लेविट (Caroline Levitt) ने कहा,”ट्रम्प प्रशासन (Donald Trump) ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध अपराधी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “ट्रंप प्रशासन (Donald Trump) ने सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमानों के जरिए निर्वासित भी किया। इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। वादे किए गए। वादे पूरे किए गए।” व्हाइट हाउस (White House) ने आगे कहा कि हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा यह एक छोटी सी झलक है।

राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई अहम फैसले लिए। उन्होंने सबसे पहले बाइडन प्रशासन के 78 फैसले रद कर दिए। वहीं, यूएस-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इसके अलावा ट्रंप ने एलान कर दिया कि मैक्सिको सीमा पर फिर से दीवार बनाई जाएगी। रक्षा विभाग ने घोषणा की कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के आव्रजन आदेशों को पूरा करने के लिए दक्षिणी सीमा पर अतिरिक्त 1,500 सैनिक भेजे जाएंगे। वहां पहले से ही लगभग 2,500 अमेरिकी राष्ट्रीय गार्ड और रिजर्व बल मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से सैनिक या यूनिट जाएंगी।

Tag: #nextindiatimes #DonaldTrump #America

RELATED ARTICLE

close button