31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

यूपी में टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-सपा गठबंधन, इतनी सीटों पर बनी बात…

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस से गठबंधन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस (Congress) से गठबंधन होगा। कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें-अखिलेश का नया दांव, बदायूं से चाचा शिवपाल को उतारा मैदान में, आई प्रतिक्रिया

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आज शाम तक सपा और कांग्रेस (Congress) के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है। दोनो पार्टियों के बड़े नेता आज एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर सकते हैं। गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों (candidates) की सूची में दो संसोधन किए जाएंगे। वहीं मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उसे श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी सीट दे सकती है।

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका (Akhilesh Yadav) का कहना था क‍ि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए; कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे।

बदायूं से धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) का टिकट काटने के बारे में अखि‍लेश (Akhilesh Yadav) बोले- वह चुनाव (elections) लड़ेंगे, चाचा भी लड़ेंगे। कहां से, इसके बारे में जल्द पता चल जाएगा। समाजवादी पार्टी की ओर से पहले ही 27 उम्मीदवारों (candidates) की सूची जारी की जा चुकी है। पार्टी जल्द ही अन्य लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार (candidates) तय कर अपनी चुनावी रणनीति को अमली जामा पहनाने की कोशिश करती दिखेगी।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #congress #UP

RELATED ARTICLE