Compaq ने फिर की वापसी; लॉन्च किया 11,000mAh बैटरी वाला एंड्रॉयड टैबलेट

टेक्नोलॉजी डेस्क। पॉपुलर पर्सनल कंप्यूटर ब्रांड Compaq एक बार फिर वापसी कर रहा है। कॉम्पैक को साल 2002 में एचपी ने खरीद लिया था। अब Compaq इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस मार्केट में दूसरी पारी के लिए तायर है। कंपनी का फोकस एंट्री-लेवर एंड्रॉयड डिवाइसेस लॉन्च करने पर है। कंपनी ने लेटेस्ट Compaq QTab Ultra 12.6 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

लेटेस्ट Compaq QTab Ultra में 12.6-इंच की InCell AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल है। यह बड़ी डिस्प्ले वाला टैब एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टडी, ड्रॉइंग और वर्किंग के लिए यूज किया जा सकता है। कॉम्पैक का यह टैब Android 15 पर रन करता है, जो 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और USB-C सपोर्ट के साथ आता है।

इस टैब को कंपनी ने 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 500 घंटे तक स्टेंडबाय टाइम का बैकअप ऑफर करता है। इस टैब में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। QTab Ultra टैब स्टायलस पेन और प्रोटेक्टिव केस के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक्सटर्नल कीबोर्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। यह टैब 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें microSD कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है, जो 2TB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Compaq QTab Ultra 12.6 को मैक्सिको में MXN 8,499 (करीब 48,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी प्रोटेक्टिव केस, स्टायलस, पावर अडेप्टर और चार्जिंग केबल ऑफर कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अन्य मार्केट में इसे लॉन्च करने को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

Tag: #nextindiatimes #Compaq #CompaqQTabUltra

RELATED ARTICLE