36.8 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, BJP ने इन्हें दिया मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें-पूर्व कांग्रेस MLA समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज, महिला से प्रेम संबंध के चलते फंसे

कुनकुरी विधानसभा सीट से (BJP) विधायक विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था। (BJP) भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई।

वहीं, (BJP) भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी नेता नारायण चंदेल ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय हर दिल अजीज हैं। भाजपा नेता ने कहा, “वे (Vishnudev Sai) हर दिन अजीज हैं और बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुत सहज हैं, सरल हैं, विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने भाजपा (BJP) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्‍वास जताया और राज्‍य का नेतृत्‍व करने का दायित्‍व दिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जताया। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #VishnudevSai #ChhattisgarhCM

RELATED ARTICLE

close button