43.5 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

अनजाने में की गई ये गलतियां बिगाड़ रही महिलाओं का हार्मोनल बैलेंस, जानें कैसे बचें

लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाओं को उम्र के कई पड़ावों पर हार्मोनल बदलाव से गुजरना होता है, जो उनकी पूरी सेहत, एनर्जी और मूड को प्रभावित करता है। हालांकि, कई बार महिलाएं अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेती हैं, जो चुपके-चुपके उनके हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ता है।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ती हैं ये आदतें:

  • -आजकल देर रात तक मोबाइल चलाना आम हो गया है, लेकिन यह आदत स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे प्रमुख हार्मोन्स (hormonal balance) को असंतुलित कर देती है। हर दिन 7-8 घंटे की गहरी नींद हार्मोन्स को सही रखने के लिए जरूरी है।
  • -महिलाएं अक्सर परिवार, काम और जिम्मेदारियों में खुद को भूल जाती हैं। लगातार स्ट्रेस हार्मोनल फंक्शन को सबसे पहले प्रभावित करता है और थायरॉइड, पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है।
  • -पैकेट फूड, मीठे ड्रिंक्स, बेकरी आइटम और फ्राई स्नैक्स इंसुलिन बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में सूजन और हार्मोनल डिस्टर्बेंस होता है। हाई शुगर डाइट पीसीओएस और वजन बढ़ने का बड़ा कारण बनती है। इनकी जगह घर का खाना, फ्रूट्स, सलाद और हेल्दी फैट्स को प्राथमिकता दें।
  • -कई महिलाएं कैल्शियम, आयरन, विटामिन-डी, बी12, ओमेगा-3 और मैग्नीशियम की कमी का शिकार होती हैं। ये सभी हार्मोन्स को बैलेंस रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए रोजाना दाल, हरी सब्जियां, दही, फल, नट्स, बीज और सही मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है।
  • -डिहाइड्रेशन शरीर की मेटाबॉलिक और हार्मोनल एक्टिवीज को सीधे प्रभावित करता है। कम पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं और स्किन, पीरियड्स, मूड स्विंग्स से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • -लंबे समय तक बैठकर काम करने से हार्मोन इंसुलिन, थायरॉइड और मेटाबालिज्म कमजोर हो जाते हैं। रोज 30 मिनट तेज चलना, योग या हल्का वर्कआउट हार्मोनल बैलेंस को बहुत अच्छी तरह सुधारता है।

RELATED ARTICLE