34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

पूर्व कांग्रेस MLA समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज, महिला से प्रेम संबंध के चलते फंसे

Print Friendly, PDF & Email

छत्तीसगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar District) में एक महिला की शिकायत के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक (MLA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। महिला का आरोप है कि उसका पूर्व कांग्रेस विधायक के साथ पिछले 12 साल से प्रेम संबंध है।

यह भी पढ़ें- गुप्त खजाना मिलने के बाद धीरज साहू से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

अब पूर्व विधायक महिला को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया। महिला को परेशान करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पूर्व विधायक (MLA) पांचीलाल मेड़ा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, धामनोद की महिला बबीता ने 29 नवंबर को जहर खा लिया था। जिसे अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया था। मामला थाने पहुंचा और 2 दिसंबर को महिला का बयान लिया गया। बयान में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका (MLA) पांचीलाल मेड़ा से 12 साल से प्रेम संबंध था। हम साथ रह रहे थे। महिला का कहना है कि मेरे दो बच्चे हैं।

पति से अलग होने के बाद पांचीलाल (Panchilal) ही हमारा ख्याल रख रहे थे। अब वे अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे धमकी दे रहे हैं। महिला ने उस पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मेड़ा ने उन्हें घर देने से इनकार कर दिया और चुप रहने को कहा। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह मुझे मार डालेगा। इसके बाद मैंने जहर (poison) खा लिया।

जांच के बाद पुलिस ने रविवार को (MLA) पंचीलाल सहित उसके साथियों भीम ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विजय पाटीदार, कुंदन राजपूत और रोहित सिंगारेड़ के खिलाफ धारा 506, 34 एससी एसटी एक्ट (SC ST Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के बयानों की जांच की। खुलासा हुआ कि 29 नवंबर को पांचीलाल मेड़ा समेत छह लोगों के मोबाइल फोन से महिला को कॉल की गई थी। उनके बीच लगातार बातचीत होती रहती थी। यह भी खुलासा हुआ कि महिला और पंचीलाल मेड़ा के बीच प्रेम प्रसंग था। आपको बता दें कि पांचीलाल 2018 में कांग्रेस से धरमपुरी सीट से विधायक चुने गए थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में वह धरमपुरी से भारतीय जनता पार्टी के कालू सिंह ठाकुर से महज 356 वोटों से हार गए थे।

Tag: #nextindiatimes #MLA #FIR #poison #Panchilal

RELATED ARTICLE