32 C
Lucknow
गुरूवार, मई 28, 2026

छाछ या दही? गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्‍या है बेहतर

हेल्थ डेस्क। गर्मियां (Summer) शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ध्‍यान रखना पड़ता है। दरअसल इन द‍िनों तेज धूप (sunlight) और पसीने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में हम उन चीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं जो हमें पोषण (nutrition) भी दे, साथ ही शरीर को भी ठंडा रखे। गर्मियों (Summer) में शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए दही और छाछ (Buttermilk) का भी खूब सेवन क‍िया जाता है।

यह भी पढ़ें-ये लोग भूलकर भी न पिएं गन्ने का जूस, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

छाछ (Buttermilk) को दही से ही तैयार क‍िया जाता है। लेक‍िन ये दही (Curd) के मुकाबले काफी हल्‍की होती है। दरअसल, इसमें पानी मिलाकर इसे पतला कर दिया जाता है। इसमें आप कुछ मसाले भी म‍िला सकते हैं ज‍िससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाता है। यह आयुर्वेद में बेहद लाभकारी मानी गई है। आपको बता दें क‍ि ये एक ऐसी ड्र‍िंक है ज‍िसमें फैट की मात्रा बेहद कम होती है। इसे पचाना भी काफी आसान होता है। यह पेट को ठंडा रखती है और गर्मियों (Summer) में लू से बचाव करती है।

दही (Curd) को आमतौर पर दूध जमाकर तैयार किया जाता है। ये प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। इसके अलाव दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो पाचन दुरुस्‍त रहता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिलती है। गर्मियों में दही को सीधे खाना, रायता बनाकर लेना या फलों के साथ मिक्स करके स्मूदी की तरह पीना आम बात है। इसे खाने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

अगर आप हल्का, ठंडा और जल्दी पचने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको छाछ (Buttermilk) यानी क‍ि बटर म‍िल्‍क पीना चाह‍िए। इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा। आप डिहाइड्रेशन से भी बचे रहेंगे। इसे खासकर दोपहर में खाने के बाद पीना चाह‍िए। इससे आपका खाना आसानी से डाइजेस्‍ट हो जाएगा। नींद और आलस्य भी होगा। अगर आप ज्‍यादा हेल्‍दी चीजों की तलाश में है तो दही बेहतरीन ऑप्‍शन है। इसमें प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। दही से बनी लस्सी भी गर्मियों में खूब पसंद की जाती है। चीनी होने के कारण इसे आपको सीम‍ित मात्रा में ही लेना चाह‍िए।

Tag: #nextindiatimes #Buttermilk #Curd #summer #health

RELATED ARTICLE