एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। शो को सलमान खान होस्ट करने नजर आएंगे। इन सब के बीच अब कंटेस्टेंट्स को लेकर इंटरनेट पर काफी काफी बज बना हुआ है। शो के लिए कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सैंटी शर्मा होंगे सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ा है नाम
‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक और चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार शो की थीम ‘ओल्ड वर्सेस न्यू’ हो सकती है, जिसमें पुराने कंटेस्टेंट्स नए कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे। हालांकि इस फॉर्मेट को लेकर मेकर्स या चैनल की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं की गई है।
वहीं दूसरी तरफ ‘बिग बॉस 20’ के लिए असीम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा जैसे पुराने कंटेस्टेंट्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, हालांकि इनमें से किसी ने भी शो में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस बार टीवी सितारों के साथ-साथ डिजिटल क्रिएटर्स को भी शो का हिस्सा बनाने पर विचार कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रिद्धिमा गुप्ता, भागीरथ भट्ट, रुरु ठाकुर, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, तुषार करवा उर्फ गुल्लू और तरुण राज अरोड़ा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा मिस्टर फैसू, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, एल्विश यादव, अनवेज़ दरबार और उर्फी जावेद जैसे सोशल मीडिया सितारों के भी शो में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों के बीच रिधिमा गुप्ता का एक जवाब भी काफी चर्चा में है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में रिधिमा ने मुस्कुराते हुए लिखा, जिसके बाद उनके शो में शामिल होने की चर्चाओं को और हवा मिल गई। हालांकि उनकी एंट्री को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाअंसमेंट नहीं हुई है।
Tag: #nextindiatimes #BiggBoss20 #SalmanKhan




