एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का शो बिग बॉस फिर से चर्चा में है और इसका सीजन 20 आने वाला है। सलमान खान साल भर चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना रहें इस शो के लिए वक्त निकालते हैं और हर बार एक बड़ा धमाका होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन की शूटिंग सितंबर से हो सकती है। इस बीच प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी कयास लगने लगे हैं।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 19 की ये हसीना शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट, कुमार सानू से था अफेयर
इस शो के मेकर्स नए प्रतियोगियों को चुनने के लिए ऑडिशन शुरू करने वाले हैं। इस बार कुछ पुराने मशहूर प्रतियोगी भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, शो की शूटिंग आदि को लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।
कौंन हैं सेंटी शर्मा:
शो में जिन प्रतिभागियों के नामों की चर्चा हो रही है, उनमें सेंटी शर्मा का नाम भी शामिल है।सेंटी शर्मा एक मशहूर रैपर हैं और अपने धमाकेदार रैप को लेकर छाए रहते हैं। उनकी पहचान काफी तेजी से तब बढ़ी थी जब उन्होंने सीजेपी की आलोचना की थी। सेंटी ने लोगों से गुजारिश की थी वो इस आंदोलन में हिस्सा लेने से पहले सबकुछ सोच समझ लें।

सेंटी शर्मा (santy sharma) का आरोप था कि कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट पर फैलाया गया एक ड्रामा लगती है। जो लोग बिना कुछ जाने इसको फॉलो कर रहे हैं वो पहले ये जान लें कि ये पार्टी की शुरुआत करने वाला कौन हैं और वो कौन लोग हैं जो कि इसके पीछे काम कर रहे हैं। सेंटी शर्मा इसके बाद काफी मशहूर हुए हैं और लोगों का मानना है कि वो इस रियालिटी शो में आएंगे।
हालांकि, सेंटी शर्मा की शो में एंट्री को लेकर बिग बॉस या उनके प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। अलग-अलग ऑनलाइन कम्युनिटीज में शो के संदर्भ में सेंटी शर्मा का नाम बार-बार लिए जाने की वजह से इन चर्चाओं को देखने वाले कई लोगों का मानना है कि वे भी इस सीजन के प्रतिभागियों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ अटकलें हैं। इन पर अभी कोई पक्की मुहर नहीं लगी है। सेंटी के अलावा 20वें सीजन के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नामों में फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद भी शामिल हैं।
Tag: #nextindiatimes #santysharma #BiggBoss20 #CJP




