बिहार। बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी (PM Modi) ने भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फोन करके बधाई दी है।
यह भी पढ़ें-नीतीश के ‘पलटीमार’ दांव पर लालू की बेटी के बिगड़े बोल, कह डाली ये बात…
उधर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार के पटना में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बिहार में आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण होने जा रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा (JP Nadda) बिहार के लिए रवाना हो गए हैं।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सीएम समेत 9 लोग शपथ ले रहे हैं। भाजपा (BJP) की तरफ से दो डिप्टी सीएम (deputy CM) समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। HAM के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक (MLA) को भी मंत्री पद मिला है।
यह भी पढ़ें-तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘बिहार में अभी खेल होना बाकी है’
बता दें कि नीतीश (Nitish Kumar) ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन (alliance) को छोड़कर नया गठबंधन (alliance) बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।
Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #BJP #bihar