नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N250SS, अब मिलेंगे 6 गियर्स

ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की मशहूर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी नई मोटरसाइकिल Bajaj Pulsar N250SS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। डीलरशिप पर हाल ही में नजर आने के बाद अब इस बाइक की आधिकारिक कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ गया है।

यह भी पढ़ें-मॉडल नया, फीचर्स वही; Kawasaki NInja 500 हुई लॉन्च

कंपनी ने इस नई बाइक को ₹1,59,406 की एक्स-शोरूम कीमत के साथ बाजार में उतारा है। इस नए मॉडल में इंजन, ट्रांसमिशन और आधुनिक फीचर्स के मामले में कई शानदार बदलाव किए गए हैं।

इंजन और दमदार परफॉर्मेंस

नई Pulsar N250SS में सबसे बड़ा और मुख्य बदलाव इसके इंजन में किया गया है।

  • 4-वॉल्व इंजन:
  • इस मोटरसाइकिल में नया 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 25PS की पावर और 22nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये आंकड़े मौजूदा N250 मॉडल के 24.5PS पावर और 21.5nm टॉर्क से थोड़े ज्यादा हैं, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर हो गई है।
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स:
  • बजाज ने राइडर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पुराने 5-स्पीड गियरबॉक्स को हटाकर अब 6-स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया है।
  • स्पोर्ट्स शिफ्टर (क्विकशिफ्टर):
  • गियर बदलने के अनुभव को और ज्यादा रोमांचक और आसान बनाने के लिए इसमें स्पोर्ट्स शिफ्टर या क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।
  • ETB और राइड मोड्स:
  • इसके अलावा, Pulsar N250SS में ETB (इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी) भी जोड़ा गया है, जिसके साथ राइड मोड्स मिलते हैं। इन्हें मौजूदा ABS मोड्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है।

आधुनिक फीचर्स और कनेक्टिविटी

तकनीकी तौर पर भी इस बाइक को काफी अपग्रेड किया गया है:

  • 5-इंच TFT डिस्प्ले:
  • पुराने एलसीडी कंसोल की जगह अब इसमें एक नया और मॉडर्न 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है।
  • गूगल मैप्स मिररिंग:
  • इस नए डिस्प्ले में Google Maps Mirroring का सपोर्ट दिया गया है, जो इस बाइक को एक बेहतरीन और एडवांस नेविगेशन इंटरफेस प्रदान करता है। यह अपडेट बजाज के उस नए ट्रेंड का हिस्सा है जिसके तहत कई मॉडल्स में आधुनिक डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं।

राइडर की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास फीचर्स

बजaj ने इस बाइक में राइडर की सहूलियत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है:

  • एडजस्टेबल लीवर्स:
  • इसमें एडजस्टेबल लीवर्स दिए गए हैं,
  • जो राइडर्स को अपनी जरूरत और आराम के हिसाब से लीवर रीच सेट करने की सुविधा देते हैं।
  • USB Type-C पोर्ट:
  • लंबे सफर के दौरान फोन या अन्य डिवाइस की बैटरी खत्म होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसमें एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है।
  • सेफ्टी फीचर्स:
  • सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बाइक में Hazard Switch और Panic Brake Alert जैसे उपयोगी फीचर्स को भी शामिल किया गया है,
  • जो इस नई मोटरसाइकिल के पैकेज को पूरी तरह से शानदार बनाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #BajajPulsarN250SS #Bajaj

RELATED ARTICLE