आज 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, मिथुन-वृश्चिक के लिए चुनौतियों का समय

आज का दिन सामान्य:

मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है और आप अपनी जीवनशैली सुधारने का प्रयास करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि बचत बढ़ सके। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

धैर्य बनाए रखें:

वृषभ राशि: आज धैर्य बनाए रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। हर बात में बोलने से बचें, वरना बेवजह की उलझन बढ़ सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए तालमेल बनाकर चलें।

मिथुन राशि:

आज जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने लेन-देन की समस्या फिर से सामने आ सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि:

आज भाग्य आपके साथ है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लें। मौज-मस्ती के चक्कर में अपने जरूरी कामों में लापरवाही न करें।

सिंह राशि :

आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। हालांकि, परिवार में किसी मांगलिक कार्य की खबर से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। गलत रास्तों को चुनने से बचें और अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।

कन्या राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी होगी, लेकिन पुरानी बातों पर बहस से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला राशि

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन आंखें मूंदकर किसी पर विश्वास न करें। कर्ज या उधार लेने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश का प्लान बन सकता है। यदि पिता जी नाराज हैं, तो उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सही सलाह मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी और यात्रा से लाभ होगा।

धनु राशि

आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है।

घरेलू जिम्मेदारियों में ढील न दें।

माता-पिता के सहयोग से रुके कार्य बनेंगे और छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज आपको एक के बाद एक कई शुभ समाचार मिल सकते हैं।

परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा।

हालांकि, घर के किसी बच्चे या बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

विरोधियों की चाल से मानसिक परेशानी संभव है।

शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएं।

कुंभ राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका पद और प्रभाव बढ़ेगा।

जीवनसाथी नई नौकरी की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

पारिवारिक मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं।

किसी भी प्रकार का निवेश एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें।

मीन राशि

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। दिखावे के चक्कर में फालतू खर्च न करें।

पुरानी बीमारी उभर सकती है, सेहत का ध्यान रखें।

ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियां खुद संभालें और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE