हाथ कटे, जल जाए या मोच आ जाए तो सबसे पहले करें ये काम; मिनटों में मिल जाएगा आराम

लाइफस्टाइल डेस्क। घर में काम करते समय हाथ कटना, जलना या मोच आना आम बात है। इन चोटों का सही समय पर इलाज (First Aid) करना बेहद जरूरी है। सही जानकारी और फर्स्ट एड की मदद से आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें-महंगे सप्लीमेंट्स से नहीं, इस ड्रिंक से मिलेगा परफेक्ट फिगर; बस रोज सुबह पीएं

आइए जानते हैं अलग-अलग चोटों पर फर्स्ट एड देने का सही तरीका:

तेल या भाप से जलने पर क्या करें?

  • ठंडा पानी डालें: जलने वाली जगह को तुरंत बहते ठंडे पानी के नीचे रखें।
  • बर्फ न लगाएं: जली हुई त्वचा पर सीधे बर्फ लगाने से बचें।
  • एलोवेरा जेल लगाएं: पानी से धोने के बाद एलोवेरा जेल या कोई कूलिंग क्रीम लगाएं।
  • फफोले होने पर: अगर त्वचा पर फफोले पड़ जाएं, तो उन्हें फोड़ें नहीं और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

च और फ्रैक्चर आने पर क्या करें?

  • RICE फॉर्मूला अपनाएं: मोच आने पर आराम (Rest) करें, बर्फ (Ice) से सेकें, पट्टी (Compression) बांधें और पैर या हाथ को थोड़ा ऊपर (Elevation) उठाकर रखें।
  • असहनीय दर्द: यदि हड्डी में तेज दर्द हो, सूजन बढ़ जाए या पेनकिलर से भी आराम न मिले, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

कट लग जाने पर क्या करें?

  • खून रोकें: कट लगते ही जगह को किसी साफ कपड़े से तेज दबाकर रखें।
  • घाव साफ करें: जब खून बहना बंद हो जाए, तब घाव को पानी से धोएं और एंटी-बायोटिक क्रीम लगाएं।
  • गहरे कट पर ध्यान दें: अगर कट बहुत गहरा हो, कांच का टुकड़ा फंसा हो या खून न रुक रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

सिर में चोट लगने पर क्या करें?

  • बर्फ की सिकाई करें:
  • सिर पर हल्की चोट या गुम चोट लगने पर तुरंत आइस पैक लगाएं।
  • गंभीर लक्षण पहचानें:
  • अगर चोट के बाद बच्चे या बड़े को उल्टी आए, चक्कर आए, धुंधला दिखे या बोलने में दिक्कत हो, तो बिना देर किए अस्पताल जाएं।

इमरजेंसी में सही कदम उठाने से मरीज को तुरंत राहत मिलती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

RELATED ARTICLE