नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS) में भाग लेने शनिवार को भारत पहुंच चुके हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
यह भी पढ़ें-BRICS में कौन सा देश है सबसे ताकतवर, देखें भारत किस नंबर पर?
एयरपोर्ट से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हुए। दोपहर 2 बजे के आसपास सभी विदेशी नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होगी।
12 सितंबर का पूरा शेड्यूल:
- दोपहर 2:30 बजे: ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर मुख्य चर्चा शुरू होगी।
- शाम 4:30 बजे: सभी नेता ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का दौरा करेंगे।
- शाम 5:00 बजे: ब्रिक्स नेताओं की आधिकारिक फैमिली फोटो होगी।
- शाम 5:30 बजे: भारत मंडपम के लॉन में सभी नेता मिलकर पौधारोपण करेंगे।
- शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के लिए खास गाला डिनर की मेजबानी करेंगे।
- 13 सितंबर का कार्यक्रम:
- प्रधानमंत्री की कजाकिस्तान के राष्ट्रपति Kassym-Jomart Tokayev के साथ बैठक होगी।
- PM मोदी की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ मीटिंग होगी।
- प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से वार्ता करेंगे।
- PM मोदी की साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति Matamela Cyril Ramaphosa के साथ बैठक होगी।
- प्रधानमंत्री मोदी, बुरुंडी के राष्ट्रपति Evariste Ndayishimiye के साथ बैठक करेंगे।
- PM मोदी, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति Kashim Shettima से वार्ता करेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी की युगांडा की उपराष्ट्रपति Jessica Alupo के साथ बैठक होगी।

पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें:
सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं।
इन बैठकों से भारत के दोनों देशों के साथ रिश्ते और मजबूत हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों देशों ने भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई है।
रिफाइनिंग, रक्षा और व्यापार पर जोर
- रक्षा सहयोग: भारतीय कर्मियों के प्रशिक्षण और भारत से सैन्य सामान की खरीद पर सहमति बनी है।
- भारतीय निवेश: दोनों देशों ने भारतीय कंपनियों और निवेश का स्वागत किया है।
- खनन और सेमीकंडक्टर: इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों को आमंत्रित किया है। वहीं मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम करने पर चर्चा हुई है।
Tag: #nextindiatimes #BRICS2026 #china #india




