लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपने कभी ऐसा फल देखा है जो कटने के बाद बिल्कुल एक स्टार जैसा दिखता हो? जी हां; हम बात कर रहे हैं ‘स्टार फ्रूट’ की, जिसे हम आम बोलचाल में ‘कमरख’ या ‘कैरम्बोला’ भी कहते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह ट्रॉपिकल फल दिखने में जितना खूबसूरत है, हमारी सेहत के लिए भी उतना ही बड़ा खजाना है।
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर यह फल शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। स्टार फ्रूट में विटामिन-सी कूट-कूट कर भरा होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जबरदस्त मजबूती देता है। इसका सेवन आपको सर्दी-खांसी और हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।
अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी कोई परेशानी रहती है, तो यह फल आपके बहुत काम का है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और आंतों को पूरी तरह से हेल्दी बनाए रखता है। स्टार फ्रूट एक लो-कैलोरी और हाई-फाइबर वाला फल है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू खाने से बच जाते हैं और वजन आसानी से कंट्रोल में रहता है।

Star Fruit में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व मिलकर आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को ‘फ्री रेडिकल्स’ के नुकसान से बचाते हैं। अगर आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो आपकी त्वचा बिल्कुल साफ, सेहतमंद और चमकदार बन जाएगी। कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स से भरपूर यह फल आपकी हड्डियों को मजबूती देने का काम भी बखूबी करता है।
Tag: #nextindiatimes #StarFruit #health




