दांत चमकाने की बजाय गंभीर बीमारियों को न दें दावत, देखें कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश?

हेल्थ डेस्क। हर सुबह और रात दांतों की सफाई करना हमारी रोजमर्रा की सबसे जरूरी ओरल हाइजिन आदत में शामिल है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस टूथब्रश से आप रोज दांत साफ करते हैं, उसे आखिरी बार कब बदला था? कई लोग महीनों या कभी-कभी सालों तक एक ही टूथब्रथ इस्तेमाल करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-रोजाना बस इतने किलोमीटर कर लीजिए वॉक, डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी दूर

विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलना चाहिए और अगर ब्रिसेल्स इससे पहले ही फैल जाएं, मुड़ जाएं या खराब हो जाएं तो उससे पहले ही नया टूथब्रश लेना बेहतर है। पुराने और घिसे हुए ब्रिसेल्स के दांतों की सफाई कम हो सकती है लेकिन केवल तारीख देखकर टूथब्रश बदलना जरूरी नहीं है। इसके ब्रिसेल्स की हालत, इस्तेमाल का तरीका और आपकी ओरल हेल्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सामान्य नियम के तौर पर हर 3–4 महीने में टूथब्रश (toothbrush) बदलना चाहिए। यह सलाह मेनुअल और पावर दोनों तरह के टूथब्रश के लिए लागू होती है। हालांकि इलेक्ट्रिक टूथब्रश में आमतौर पर पूरा हेंडल नहीं बल्कि उसका ब्रश हेड बदला जाता है। अगर आप दिन में दो बार ब्रशिंग करते हैं और हर बार करीब दो मिनट तक ब्रश करते हैं, तो कुछ महीनों में ब्रिसेल्स धीरे-धीरे अपनी ऑरिजनल शेप और फ्लेक्सिबिलिटी खोने लगते हैं। ऐसे में टूथब्रश पहले जैसा प्रभावी तरीके से प्लाक हटाने में सक्षम नहीं रह सकता।

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए टूथब्रश बदलना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह पूरी ओरल हाइजिन रूटीन का केवल एक हिस्सा है। अमेरिकन डेंटिस्ट एसोसिएशन दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से करीब दो मिनट ब्रशिंग करने की सलाह देता है। दांतों के बीच की सफाई भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टूथपेस्ट वहां हर जगह प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाता।

Tag: #nextindiatimes #toothbrush #Health

RELATED ARTICLE