नए प्रोसेसर्स के साथ Acer Swift Neo 14 लांच, वर्क और स्टडी के लिए परफेक्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क। Acer ने भारत में अपने Swift Neo 14 लैपटॉप को Intel Core Ultra प्रोसेसर्स के साथ रीफ्रेश कर दिया है, जिसमें Core Ultra 7 H-सीरीज चिप तक के कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। ये नया मॉडल 14-इंच WUXGA डिस्प्ले के साथ 32GB तक मेमोरी और 1TB SSD स्टोरेज को कंबाइन करता है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

इसमें फुल HD वेबकैम, Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी और 65W USB Type-C चार्जिंग वाली 52Wh की बैटरी भी मिलती है। 1.25kg वजन वाला ये लैपटॉप ऑफिस वर्क, पढ़ाई और रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक थिन-एंड-लाइट ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। भारत में Acer Swift Neo 14 की कीमत 67,999 रुपये से शुरू होती है और ये Flipkart, Acer के E-स्टोर और दूसरे रिटेल चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Acer Swift Neo 14 में 1,920×1,200-पिक्सल रेजोल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स तक की ब्राइटनेस और 170-डिग्री व्यूइंग एंगल वाला 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले है। इसके चुनिंदा मॉडल्स में OLED डिस्प्ले का ऑप्शन भी दिया गया है।

ये लैपटॉप Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर्स पर चलता है, जिसे Intel Arc ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। इसमें 32GB तक मेमोरी और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। Swift Neo 14 विंडोज 11 होम पर रन करता है और इसे Microsoft Copilot सपोर्ट वाले Copilot+ PC के तौर पर लिस्ट किया गया है।

Acer Swift Neo 14 में एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट रीडर, मल्टी-जेस्चर टचपैड और बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। ये 52Wh की लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड है, जो 8 घंटे तक के रनटाइम के लिए रेटेड है। लैपटॉप 65W USB Type-C पावर डिलीवरी चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसके साथ 65W का USB Type-C पावर अडाप्टर भी मिलता है। डाइमेंशन्स के मामले में ये लैपटॉप 316.2×216.8×17.2mm साइज और लगभग 1.25kg वजन के साथ आता है। ये Steel Grey फिनिश में उपलब्ध है और 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

Tag: #nextindiatimes #AcerSwiftNeo14 #Acer

RELATED ARTICLE