जौहर यूनिवर्सिटी: जानें आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट की पूरी कहानी

रामपुर। आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है। कभी 38 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई तो अब ईडी का छापा भी पड़ा है। आजम खान की ये चर्चित यूनिवर्सिटी सपा सरकार में बनी थी। आजम खान ट्रस्ट के तीन रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) थे, RPS गर्ल्स विंग और RPS (जौहर रिसर्च इंस्टीट्यूट) को सील कर दिया गया।।

यह भी पढ़ें-कौन हैं मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव? जानें कितनी हैं पढ़ी-लिखी

जनवरी 2023 में यूपी सरकार ने जौहर रिसर्च इंस्टीट्यूट की लीज समाप्त कर दी, स्कूल खाली न करने पर मार्च 2023 में भवन सील कर दिया गया। नवंबर 2023 में सरकार ने RPS गर्ल्स विंग का कब्जा अपने हाथ में ले लिया। जुलाई 2024 में खुर्शीद गर्ल्स इंटर कॉलेज को इसी भवन में स्थानांतरित किया गया।

अपने इस्लामी नजरिये के कारण आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी के लिए हर तरह के उपाय अपनाने को तैयार हो गए। उन्होंने 2003 में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट गठित किया। इसके द्वारा 2006 में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण किया गया। इसके उद्गाटन समारोह में समाजवादी सरकार के सारे मंत्री उपस्थित हुए। इसे मई 2013 में नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशन द्वारा अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा किया गया।

इस यूनिवर्सिटी के लिए प्रारम्भ में 400 एकड़ जमीन की योजना बनी। इस समय इसके पास कागजों में 250 एकड़ जमीन है। इसमें से सरकार ने 170 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। रामपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर ने 28 जून 2026 को मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के रजिस्ट्रार को 8 जुलाई तक यूनिवर्सिटी के 38 भवनों की योजना की स्वीकृति के दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया। जौहर यूनिवर्सिटी से उत्तर आने के रामपुर विकास प्राधिकरण के वाइस-चेयरमन 15 जुलाई को इस निर्णय पर पहुंचे कि विवादित भवन बिना स्वीकृति प्राप्त किये बने हैं और अकादमिक तथा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त अन्य भवनों को उन्हें ध्वस्त किये जाने का आदेश जारी किया।

Tag: #nextindiatimes #AzamKhan #JauharUniversity

RELATED ARTICLE