30 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 16, 2026

Flipkart सेल में Vivo के इस 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट, देखें इसके फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। पिछले कुछ दिनों से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Freedom Sale चल रही है जिसका आज आखिरी दिन है। इस सेल में अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इसी सेल के दौरान वीवो का Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 14 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत

वीवो के इस डिवाइस में बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में MediaTek का पावरफुल 5G प्रोसेसर भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में शानदार तस्वीरें लेने के लिए 50MP का Sony AI डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

वीवो के इस फोन की कीमत वैसे तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 33,999 रुपये है लेकिन अभी सेल में आप इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी फोन पर फ्लैट 14 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसके साथ तो डिवाइस की कीमत और कम हो जाती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिल रहा है, साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony AI डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे क्लियर फोटो और स्मूद वीडियो कॉल की सुविधा मिलती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 6,500mAh बैटरी है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।

Tag: #nextindiatimes #VivoT5Lite44W5G #Vivo

RELATED ARTICLE