एंटरटेनमेंट डेस्क। 15 अगस्त का खास पर्व नजदीक आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हर तरफ देशभक्ति कार्यक्रम और गानों की धूम देखने को मिलती है। इस गाने के वेटरन एक्टर रहे दिलीप कुमार (Dilip kumar) पर फिल्माया गया था और आज भी ये रगो में देशभक्ति का जुनून भर देता है।
यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका
ये पहला मौका था, जब किसी देशभक्ति फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा गया था। इसका बड़ा कारण शहीद का गाना- वतन की राह में… (Watan Ki Raah Mein) रहा। दिलीप कुमार का ये देशभक्ति गीत हिंदी सिनेमा के इसी लीग के सबसे शानदार गानों में से एक माना जाता है। जिसे महान गायक रहे मोहम्मद रफी ने गाया था। इसके अलावा सिंगर खान मस्ताना ने भी इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी।

वतन की राह में… गाने के संगीतकार फेमस म्यूजिक डायरेक्टर गुलाम हैदर रहे, जबकि इसके लिरिक्स गीतकार राजा मेंहदी अली खान की कलम से निकले थे। इस तरह से दिलीप कुमार स्टारर शहीद का ये लोकप्रिय गीत वतन की राह में… बनकर तैयार हुआ था। देश की आजादी के एक साल बाद आए इस गाने ने सभी भारतवासियों के अंदर देश प्रेम की नई भावना जगा दी थी और आज भी ये गाना यही काम करता हुआ नजर आता है।
मालूम हो कि दिलीप कुमार की शहीद साल 1948 की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल करने वाली इस सुपरहिट फिल्म का गीत वतन की राह में… में भी काफी हिट रहा था। इस तरह से हिंदी सिनेमा में देश प्रेम पर आधारित फिल्में और गानों का निर्माण लंबे अरसे से चला आ रहा है। लेकिन शुरुआत सही मायने में कहा जाए तो साल 1948 में रिलीज होने वाली ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की फिल्म शहीद (Shaheed 1948) से हुई थी।
Tag: #nextindiatimes #Dilipkumar #IndependenceDay2026




