34.3 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 11, 2026

इस सीक्रेट फॉर्मूला से ताउम्र मजबूत रहेंगी हड्डियां और जोड़, नहीं पड़ेगी दवा-सर्जरी की जरूरत

लाइफस्टाइल डेस्क। हमारा शरीर रोजाना चलने, दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के बहुत से कामों से जुड़ी गतिविधियां करता है, पर ये सभी काम कितनी कुशलता से हो रहे हैं, यह पूरी तरह से हड्डियों (bones) और जोड़ों की हेल्थ पर निर्भर करता है। ज्यादातर लोग तब तक हड्डियों और जोड़ों के हेल्थ को नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक दर्द या कोई सीरियस परेशानी न बन जाए।

यह भी पढ़ें-प्रोटीन के नाम पर ‘जहर’? ऐसे पता करें असली और एनालॉग पनीर में अंतर

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके लिए डाइट बैलेंस होनी चाहिए, जिसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व शामिल हो। इनमें दूध और दूध से बने प्रॉडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मेवे और धूप से मिलने वाला विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत रखने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। वहीं बच्चों की डाइट का छोटी उम्र से ही खास ध्यान रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक खाना ही दें।

डाइट के अलावा, शारीरिक गतिविधि भी बहुत मायने रखती है। हर रोज तेज चाल से चलना, सीढ़ियां चढ़ना, योग और हल्के वजन के साथ एक्सरसाइज करने जैसी आदतें भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। चिंता की बात यह है कि आजकल के बच्चे मोबाइल और स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताते हैं। इससे बचने के लिए उन्हें बचपन से ही पर्याप्त धूप लेने और बाहर खेलने की आदत डालें।

हड्डियों के साथ ही जोड़ों हेल्दी रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज अनिवार्य शर्त है। इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक एक जगह बैठे नहीं रहना है, यह आदत ज्वाइंट्स के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है। साथ ही, शरीर का वजन कंट्रोल में रखें क्योंकि अगर वजन ज्यादा होगा तो इससे घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है जो गठिया और जोड़ों के घिसाव के जोखिम को बढ़ाता है।

Tag: #nextindiatimes #bones #lifestyle

RELATED ARTICLE