33.3 C
Lucknow
सोमवार, अगस्त 10, 2026

ममता बनर्जी किस कार का करती हैं इस्तेमाल और कितनी सुरक्षित है यह गाड़ी?

डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर बैरकपुर में हुए पथराव ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। टीएमसी कार्यकर्ता के घर जाते समय हुए इस हमले पर ममता ने कहा कि अगर कार की खिड़की खुली होती तो उनका सिर फट सकता था। इस घटना के बाद ममता बनर्जी की कार और उसकी सुरक्षा की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि ममता बनर्जी के पास कौन सी कार है, यह कितनी सुरक्षित है?

यह भी पढ़ें-दूध बेचने से लेकर सीएम की कुर्सी तक, आंसू ला देगी ममता बनर्जी की कहानी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकीं Mamata Banerjee के नाम पर कोई भी निजी गाड़ी दर्ज नहीं है। कोलकाता शहर में रोजाना के कामकाज के लिए वह अपनी पार्टी के एक सहयोगी द्वारा दी गई पुरानी हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) कार का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कोलकाता से बाहर लंबे दौरों पर जाने के लिए वह महिंद्रा स्कॉर्पियो या अन्य एसयूवी का इस्तेमाल करती हैं।

बैरकपुर में पत्थरों से हुए हमले के बाद ममता बनर्जी की हुंडई सैंट्रो की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 में से केवल 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। जांच रिपोर्ट में कार के ढांचे यानी बॉडी शेल और पैरों के पास के हिस्से को अस्थिर माना गया था। दुर्घटना या बड़े हमले की स्थिति में यह कार ज्यादा सुरक्षा नहीं देती है और टेस्ट के दौरान ड्राइवर की छाती व घुटनों की सुरक्षा भी कमजोर पाई गई थी।

जेड-प्लस प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी के काफिले में आगे-पीछे एस्कॉर्ट गाड़ियां, पायलट वाहन, बुलेटप्रूफ कार और कई बार एम्बुलेंस भी शामिल रहती है। साथ ही रिहायशी आवास और दफ्तर पर 24 घंटे सशस्त्र गार्ड मुस्तैद रहते हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल बदलने के बाद ममता बनर्जी के आवास के बाहर से कुछ अतिरिक्त बैरिकेड्स हटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पुराने निजी सुरक्षा अधिकारियों को बदले जाने के विवाद के बाद उन्होंने नए सरकारी सुरक्षाकर्मियों की सेवा लेने से इनकार कर दिया था।

Tag: #nextindiatimes #MamataBanerjee #westbengal

RELATED ARTICLE