टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenovo ने चीन में अपने Lecoo ब्रांड के तहत नया बजट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Lecoo P900A नाम से पेश किया है। इस कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले टैबलेट में 8-इंच की IPS डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस टैबलेट में 4G LTE कनेक्टिविटी और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lecoo P900A में 8-इंच की IPS HD डिस्प्ले मिल रही है। कंपनी ने फिलहाल स्क्रीन का सटीक रिजॉल्यूशन नहीं बताया है। इस टैबलेट का वजन सिर्फ 324 ग्राम है। टैब में पीछे की तरफ टेक्सचर्ड पैनल मिल रहा है, जिससे इसे हाथ में पकड़ने पर बेहतर ग्रिप मिलती है। यह टैबलेट Platinum Gold कलर ऑप्शन में आता है।
परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनाने के लिए टैबलेट में MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, हालांकि कंपनी ने चिपसेट का नाम क्लियर नहीं किया है। साथ ही इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। स्टोरेज कम पड़ने पर यूजर्स इसे microSD कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। टैबलेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 4G LTE सपोर्ट मिल रहा है। टैब में SIM कार्ड स्लॉट मिल रहा है और VoLTE के जरिए वॉयस कॉलिंग भी की जा सकती है। हालांकि टैबलेट में 5G SIM यूज की जा सकती है, लेकिन नेटवर्क स्पीड 4G तक ही लिमिटेड रहेगी।
कीमत की बात करें तो Lenovo Lecoo P900A को चीन में 899 युआन यानी लगभग 13 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसे JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ Platinum Gold कलर में पेश किया है। इंडियन मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Tag: #nextindiatimes #LecooP900A #Lenovo




