32.3 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 9, 2026

प्रोटीन के नाम पर ‘जहर’? ऐसे पता करें असली और एनालॉग पनीर में अंतर

लाइफस्टाइल डेस्क। पनीर शाकाहारी खाने का अहम हिस्सा है। प्रोटीन का बहेतरीन सोर्स होने के साथ-साथ यह स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है, लेकिन जो पनीर आप घर ला रहे हैं, क्या वो असली है? दरअसल बाजार में मिलने वाला हर पनीर असली हो ये जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़ें-एक महीने तक नारियल पानी पीने से शरीर में दिखेंगे ये जादुई बदलाव

हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने गलत लेबलिंग और सेहत से जुड़े खतरों के देखते हुए एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि एनालॉग पनीर होता क्या है? एनालॉग पनीर असली पनीर की तरह शुद्ध 100% डेयरी से नहीं होती। आइए जानें ये होता क्या है, कैसे बनता है, इसके नुकसान क्या हैं और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं।

कैसे बनता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर (analogue paneer) बनाने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम ऑयल जैसे सस्ते वेजीटेबल फैट्स, स्टार्च, इमल्सीफायर्स और प्रोसेसिंग सॉल्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बनाया जाता है, थर्मल प्रोसेसिंग के जरिए इसे स्टेबल किया जाता है। इसकी सामग्री और अल्ट्रा प्रोसेस्ड तरीके से बनाए जाने की वजह से इसमें पोषक तत्वों की काफी कमी हो जाती है और प्रोसेस्ड फैट और सोडियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है।

असली पनीर और एनालॉग पनीर में फर्क:

असली प्रोटीन में प्राकृतिक दूध का प्रोटीन होता है और दूध के इस्तेमाल के कारण नेचुरल फैट्स होते हैं, लेकिन एनालॉग पनीर में स्किम्ड मिल्क सॉलिड इस्तेमाल होता है, जिससे प्रोटीन की मात्रा और गुणवत्ता, दोनों काफी कम होते हैं। एनालॉग पनीर में पाम ऑयल का इस्तेमाल होता है, जिससे इसमें अनहेल्दी फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है।

इसके अलावा, ताजा पनीर बहुत कम प्रोसेस्ड होता है, जबकि एनालॉग पनीर अल्ट्रा प्रोसेस्ड होता है। एनालॉग पनीर में पोषक तत्वों की मात्रा भी काफी कम होती है, लेकिन इसमें कैलोरी, अनहेल्दी फैट और सोडियम ज्यादा पाया जाता है।

ऐसे करें पहचान:

पनीर खरीदते समय हमेशा लेबल चेक करें। अगर लेबल में वेजीटेबल ऑयल या इमल्सीफायर लिखा हो, तो वह एनालॉग पनीर है। एनालॉग पनीर की एक पहचान ये भी है कि वह आसानी से टूटता नहीं है। असली पनीर को दबाने पर वह आसानी से टूट जाता है, लेकिन एनालॉग पनीर रबर जैसा सख्त बना रहता है। साथ ही, हमेशा अच्छे ब्रांड का पनीर खरीदे और खुला पनीर खरीदने से बचें।

Tag: #nextindiatimes #analoguepaneer #cheese

RELATED ARTICLE