31.3 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 8, 2026

आ गई नई Bajaj Pulsar N160 S और SS, अब मिलेगी ज्यादा पावर और तगड़े फीचर्स

ऑटो डेस्क। Bajaj Auto ने अपनी Pulsar N लाइनअप को बढ़ाते हुए दो नई मोटरसाइकिलें Pulsar N160 और Pulsar N160 SS लॉन्च कर दी है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1,33,511 और 1,42,585 रुपए है। इन नए वेरिएंट्स को मौजूदा Pulsar N160 से ऊपर रखा गया है जो बिक्री के लिए उपलब्ध रहना जारी रहेगी। नई बाइक्स में 4-Vavle Engine, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, राइड मोड्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स

नई Pulsar N160 S और N160 SS में 164.5cc का नया सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व SOCH इंजन दिया गया है जिसमें अब ऑयल कूलिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी मिलती है। यह 9.500rpm पर 18.5PS की पावर और 8,000rpm पर 14.4nm का टॉर्क जनरेट करता है जो इसे मौजूदा 2-वाल्व N160 से लगभग 2.5PS ज्यादा पावरफुल बनाता है।

इसमें सबसे बड़ा मैकेनिकल अपग्रेड इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल को अपनाना है जिससे Bajaj उन इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स को पेश कर पा रहा है जो इस सेगमेंट में नहीं थे। नई लॉन्च हुई दोनों ही मोटरसाइकिल में चार राइड मोड्स मिलते हैं- Road, Rain, Sport और Off-Road। टॉप-वेरिएंट्स में ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है जबकि बजाज ने क्रॉल टेक्नोलॉजी पेश की है।

दोनों वेरिएंट्स में फीचर्स अलग-अलग हैं। Pulsar N160 S में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। फ्लैगशिप Pular N160 SS 5-इंच के TFT डिस्प्ले के साथ अपग्रेड होती है जिसेमं गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा मिलती है। टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट है।

मौजूदा N160 में 33mm के USD फ्रंट फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है जबकि नए 4-Vavle वर्जन में बड़े 37mm के USD Forks मिलते हैं। फ्रंट ब्रेक को 280mm से बढ़ाकर 300mm का कर दिया गया है। टॉप-वेरिएंट पर डुअल-चैनल ABS मिलना जारी रहेगा जबकि एंट्री वेरिएंट सिंगल चैनल ABS के साथ आते हैं। Bajaj वेरिएंट के आधार पर ड्रम ब्रेक और रियर डिस्क के विकल्प भी दे रहा है।

Pulsar N160 लाइनअप में अब तीन ऑप्शन शामिल हैं। मौजूदा Pulsar N160 एंट्री मॉडल के रूप में जारी रहेगी। नई Pulsar N160 S की शुरुआती कीमत 1,33,511 रुपए एक्स-शोरूम है। नई Pulsar N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपए है। ये मोटरसाइकिल अब तीन नए रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगी जिसमें Atlantic Bule, Pearl Metallic White और Broolyn Black शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #BajajPulsarN160S #Bajaj

RELATED ARTICLE