लाइफस्टाइल डेस्क। डाइजेशन को लेकर सोशल मीडिया पर आने वाली तरह-तरह की सलाह दिमाग में कंफ्यूजन पैदा करती हैं। अगर आप भी इस तरह की दुविधा से गुजर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम सौंफ के पानी और अजवाइन के पानी से जुड़े फायदे, इन्हें बनाने का तरीका और सावधानियों के बारे में बात करेंगे जो आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-ब्लॉक नसों को खोलने के लिए खा लें ये एक चीज, सर्जरी की नहीं पड़ेगी जरूरत
साबुत सौंफ पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में काफी फायदेमंद है। यह पेट में पाचन (digestion) एंजाइम्स को बूस्ट कर खाने को टुकड़ों में तोड़ने में मदद करता है। खाना खाने के बाद जिन लोगों को ब्लोटिंग या गैस की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी बेहद फायदेमंद होता है।

यह शरीर में गर्माहट लाता है और इसे पानी में उबालकर गुनगुना ही पीने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद थायमॉल नाम का तत्व पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह हैवी और ऑयली मील को ज्यादा प्रभावी तरीके से पचाने में मदद करता है। जिन लोगों को बार-बार गैस, अपच, कब्ज या फिर पाचन के धीमा होने की समस्या होती है उनके लिए अजवाइन का पानी बेहतर विकल्प है। हैवी मील के बाद या फिर डाइजेशन में गड़बड़ी होने पर इसे पीने से राहत मिलती है। वैसे इसे हर दिन पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सौंफ पानी के फायदे:
पेट को ठंडक पहुंचाता है
एसिडिटी और सीने में जलन में आराम देता है
ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है
हल्की-फुलकी कब्जियत में भी फायदेमंद है
अजवाइन पानी के फायदे:
डाइजेशन में मददगार एंजाइम्स को बूस्ट करता है
ऑयली खाने के बाद पेट को हल्का करने में मदद करता है
गैस और पेट दर्द में राहत देता है
पाचन क्रिया की गति तेज कर देता है




