स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। स्पिन हो या तेज गेंदबाजी, भारतीय गेंदबाजों ने हर दौर में अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।
यह भी पढ़ें-डोप टेस्ट में हुए फेल तो किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा, कैसे होता है ये टेस्ट
अनिल कुंबले-
भारत के सबसे सफल Test cricket गेंदबाज अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 रहा, जो टेस्ट इतिहास के सबसे यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन में शामिल है।
रविचंद्रन अश्विन-
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने भारत और विदेशी परिस्थितियों दोनों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।
कपिल देव-
पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट हासिल किए। लंबे समय तक वह भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे।
हरभजन सिंह-
हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मुकाबलों में 417 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी गेंदबाजी आज भी याद की जाती है।

रवींद्र जडेजा-
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 89 टेस्ट मैचों में 348 विकेट लिए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी उन्हें खास बनाती है।
इशांत शर्मा-
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए। उन्होंने विदेशों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं।
जहीर खान-
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने 92 टेस्ट मुकाबलों में 311 विकेट हासिल किए। नई और पुरानी गेंद से उनकी स्विंग गेंदबाजी टीम की बड़ी ताकत रही।
बिशन सिंह बेदी-
भारतीय स्पिन गेंदबाजी के दिग्गज बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लिए और अपनी फिरकी से दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया।
Tag: #nextindiatimes #Testcricket #cricket




