36.2 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 1, 2026

एक कटोरी ‘अंकुरित अनाज’ में छिपा है हर बीमारी का इलाज, पढ़ें फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। अंकुरित अनाज (Sprouted grains) को लाइव फूड भी कहा जाता है। साधारण मूंग, चना या मसूर जब अंकुरित होते हैं, तो उनमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ बढ़ जाते हैं, बल्कि शरीर उन्हें आसानी से पचा भी पाता है। ऐसे में रोज स्प्राउट्स खाना एक ऐसी हेल्दी आदत है, जो बिना दवा के शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। आइए जानें रोज सुबह अंकुरित अनाज खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

अंकुरित अनाज में नेचुरल एंजाइम्स और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को तेज कर कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नियमित खाने से गट हेल्दी रहती हैं।

स्प्राउट्स में विटामिन-सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन से शरीर की रक्षा होती है।

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण स्प्राउट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है, जो वजन घटाने में सहायक है।

अंकुरित मूंग और चना प्रोटीन के बेस्ट सोर्स हैं, जो मसल्स को मजबूत करते हैं और शरीर को नेचुरल एनर्जी देते हैं। जिम जाने वालों और शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए स्प्राउट्स बहुत ही फायदेमंद हैं।

स्प्राउट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये एक सुरक्षित और हेल्दी फूड ऑप्शन माने जाते हैं।

इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और हाई ब्लड प्रेशर व हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।

Tag: #nextindiatimes #Health #Sproutedgrains

RELATED ARTICLE