32.9 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 23, 2026

10,100 mAh बैटरी के साथ Honor Pad X9 Max टैबलेट लॉन्च; देखें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो हॉनर आपके लिए एक खास टैबलेट लेकर आया है जिसे कंपनी ने Honor Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Pad X सीरीज के तहत पेश किया है। हालांकि अभी इस टैबलेट को सिर्फ कुछ ग्लोबल मार्केट में ही लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

यह नया टैबलेट अभी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर एक ही कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। इस टैबलेट में 13-इंच की 2.5K LCD स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।

कीमत की बात करें तो Honor Pad X9 Max के बेस वेरिएंट की कीमत GBP 349.99 यानी लगभग 45 हजार रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। टैबलेट के टॉप-एंड मॉडल की कीमत GBP 449.99 यानी लगभग 58,000 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 13-इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। साथ ही टैबलेट में 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। टैब में Honor का MagicOS 10 मिल रहा है, जो Android 16 पर बेस्ड है। कैमरे की बात करें तो इस जबरदस्त टैबलेट के पीछे की तरफ f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए टैबलेट में 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #HonorPadX9Max #Honor

RELATED ARTICLE