32.9 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 23, 2026

सिद्धार्थनगर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, 6 लोग घायल

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखाड़ा गांव में बच्चों (Children) के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंग उनके घर में घुस आए और महिला, बच्चों व बच्चियों तक को लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंटों से बेरहमी से पीटा। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई, किया अनोखा विरोध

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना को लगभग एक सप्ताह होने वाला है लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ था। वह लोग आए दिन गाली गलौज देते थे कहते थे कि मुंबई से आने दो फिर बताते हैं।

उसके दूसरी रात में उन्हीं के घर के चार लोग मुंबई से आए और गाली गलौज करने लगे भर के समय उन लोगों ने लाठी डंडे लोहे की रॉड व ईंट पत्थर लेकर हमारे घर में घुस करके हम लोगों को मारा पीटा। साथ ही हमारे घर में छोटे बच्चे व बच्चियों को भी मारा पीटा जिससे हमारे घर में लगभग आधा दर्जन लोगों को छोटे आई हैं। हम लोग मेडिकल कराने सिद्धार्थनगर गए थे। वहां हम लोगों को धमकी दी जा रही थी अभी और मरेंगे चाहे 10-20 लाख रुपए भी क्यों ना खर्चा करना पड़े। पीड़ित ने जिम्मेदार अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Children #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE