36.6 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 17, 2026

UN में भारत की दावेदारी की बात पर ये क्या बोला गया चीन, जानें यहां

बीजिंग। भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थायी सीट के दावे पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है। चीन ने अपने समर्थन पर स्थिति साफ ना करते हुए कहा है कि वह इस मुद्दे पर गौर कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान से गुरुवार को भारत की 2028-29 के कार्यकाल के लिए यूएनएससी सीट पर दावेदारी से जुड़ा सवाल किया गया था।

यह भी पढ़ें-भारतीयों के लिए खुशखबरी, थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री जारी लेकिन लागू हुई एक ऐसी शर्त…

इस पर उन्होंने कोई साफ बात ना करते हुए कहा कि भारत की दावेदारी से जुड़ी खबरों पर बीजिंग ध्यान दे रहा है। भारत के लिए चीन का रुख अहम है क्योंकि बीजिंग की ओर से ही दिल्ली की राह में अड़ंगा डाला जाता रहा है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने सोमवार को यूएन मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यूएनएससी में अस्थायी सीट के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत की है। जयशंकर ने कहा है कि यूएन के प्रति भारत का नजरिया नियमों, भरोसे और ईमानदारी के जरिए सर्वांगीण विकास (SHANTI) पर आधारित है।

यूएनएससी के 2028-29 कार्यकाल के लिए चुनाव अगले साल जून में होंगे। भारत और ताजिकिस्तान एशिया-प्रशांत समूह श्रेणी की सीट के लिए मुकाबला करेंगे। इस पर जून 2027 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान होगा। भारत के पक्ष में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई पश्चिमी देश हैं। वहीं ताजिकिस्तान को 57 देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का समर्थन मिलता दिख रहा है।

एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर सदस्य देशों से भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। निर्वाचित होने पर भारत वर्ष 2028 से दो वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनेगा। भारत अब तक आठ बार अस्थायी मेंबर रह चुका है।

भारत पिछली बार 2021-22 में यूएनएसी की ‘हॉर्सशू हाई टेबल’ (मुख्य मेज) पर बैठा था। 15 देशों वाली (5 स्थायी, 10 अस्थायी) शक्तिशाली यूएन संस्था में यह उसका आठवां कार्यकाल था। इससे पहले भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 में अस्थायी सदस्य रह चुका है।

Tag: #nextindiatimes #UNSC #China #INDIA

RELATED ARTICLE