39 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 13, 2026

जुरासिक पार्क फेम एक्टर Sam Neill का निधन, इस गंभीर बीमारी से हुई मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड इंडस्‍ट्री और फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। ‘जुरासिक पार्क’ फेम न्यूजीलैंड के एक्टर Sam Neill का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें स्टीवन स्पीलबर्ग की 1993 की मशहूर एक्शन-एडवेंचर फ‍िल्म में डॉ. एलन ग्रांट के रोल के लिए जाना जाता है। चार साल पहले 2022 में उन्हें स्टेज-3 ब्लड कैंसर का पता चला था, लेकिन इस साल अप्रैल में उन्हें कैंसर-मुक्त घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-3,300 रूपये में बिक रहे हैं इस फिल्म के टिकट्स; जानें आखिर क्या खास है इसमें

सोमवार को नील के आध‍िकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की ओर से बयान जारी कर निधन की पुष्‍ट‍ि की गई है। इसमें इसे ‘अचानक और अप्रत्याशित’ बताया गया है। सैम नील के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘बहुत ही दुख के साथ सैम नील का परिवार उनके निधन की खबर साझा कर रहा है। उनका निधन सोमवार, 13 जुलाई को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ। सैम अपने परिवार के साथ थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही।’

सैम नील एक मशहूर एक्‍टर थे। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत रोजर डोनाल्डसन की 1977 की न्यूजीलैंड एक्शन-थ्रिलर फ‍िल्म ‘स्लीपिंग डॉग्स’ से की थी। बाद में ‘जुरासिक पार्क’ में वैज्ञानिक एलन ग्रांट के रूप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने इस फ्रैंचाइजी की फ‍िल्मों ‘जुरासिक पार्क III’ (2001) और हाल ही में आई ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ (2022) में भी अपने किरदार को दोहराया था।

सैम नील को 1985 में ‘रिली: ऐस ऑफ स्पाइज’ के लिए ‘बेस्‍ट एक्‍टर की टीवी सीरीज’ का उनका पहला गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिला। इसके बाद 1992 में ‘वन अगेंस्ट द विंड’ के लिए दूसरा और 1999 में ‘मर्लिन’ में मुख्य भूमिका के लिए तीसरा नॉमिनेशन मिला। उन्हें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड के लिए भी दो बार नॉमिनेट किया गया। साल 1998 में ‘मर्लिन’ के लिए और 2017 में ‘न्यूजीलैंड: अर्थ्स मिथिकल आइलैंड्स’ के लिए।

Tag: #nextindiatimes #SamNeill #Entertainment

RELATED ARTICLE