36 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 11, 2026

शाहरुख खान ने दिल्ली में खरीदा आलीशान घर, गौरी के साथ यहीं शुरू हुई थी शादीशुदा जिंदगी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क स्थित उस पूरी बिल्डिंग के अकेले मालिक बन गए हैं, जहां उन्होंने शादी के बाद अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। एक्टर के पास इस रिहायशी प्रॉपर्टी का बेसमेंट और पहला फ्लोर पहले से था।

यह भी पढ़ें-आमिर खान को मशहूर सिंगर ने कर दिया था स्टूडियो से बाहर, की थी ये हरकत

अब उन्होंने इसके दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने इन अतिरिक्त फ्लोर के लिए करीब 37 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि 1991 में शादी के बाद मुंबई शिफ्ट होने से पहले वे इसी घर में रहते थे।

37 करोड़ रुपए में पूरी हुई यह डील यह प्रॉपर्टी दक्षिण दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाकों में से एक पंचशील पार्क में स्थित है। यह पूरा प्लॉट करीब 1,200 स्क्वायर यार्ड (लगभग 10,800 स्क्वायर फीट) में फैला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नए सौदे की कीमत करीब 37 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें जमीन की कीमत लगभग 34,260 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आंकी गई है। इस नए अधिग्रहण के बाद अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान के पास आ गया है।

शाहरुख खान और गौरी खान (Gauri Khan) की शादी 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी। उनकी शादी तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें कोर्ट मैरिज, पारंपरिक हिंदू शादी और निकाह शामिल था। शादी के तुरंत बाद यह कपल इसी घर में रहने लगा था। इसके कुछ समय बाद शाहरुख फिल्मों में फुल-टाइम करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। यही वजह है कि इस घर से दोनों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

गौरी खान ने एक पुराने इंटरव्यू में इस घर के महत्व के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे दिल्ली से हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा यहीं बिताया है। इसलिए वे अपनी मां के घर के पास एक ऐसा घर खरीदना और डिजाइन करना चाहती थीं, जहां परिवार की सारी यादें एक छत के नीचे रह सकें। गौरी के मुताबिक, इस घर का हर कोना उन्हें बच्चों के बड़े होने के अलग-अलग दौर की याद दिलाता है।

Tag: #nextindiatimes #GauriKhan #ShahRukhKhan

RELATED ARTICLE