36.6 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 10, 2026

IND W vs ENG W: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं शैफाली वर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम 10 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेल रही है। ‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स पर 142 साल में पहली बार सफेद जर्सी में वुमेंस क्रिकेट टीम (IND W vs ENG W) टेस्ट मैच खेलने उतरी है। इस मैच में इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी है हरमनप्रीत कौर की संपत्ति, जिनकी कप्तानी में भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में दो खिलाड़ी एलिस कैप्सी और मैडी विलियर्स डेब्यू कर रही हैं। वहीं टीम इंडिया की तरफ से श्री चरनी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है, वहीं यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है।

बता दें भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था। भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉर्ड्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा,’यह लॉर्ड्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। मैं इस टेस्ट से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना देता हूं। यह बड़ा मौका है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं। किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिये टेस्ट मैच खेलना सपने जैसा है। मुझे यकीन है कि कल सफेद जर्सी पहनने वाली हर खिलाड़ी को गर्व होगा कि उन्हें लॉर्ड्स पर टेस्ट खेलने का मौका मिला।’

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट में पारी की शुरूआत की थी और उन्हें ही यहां मौका मिलेगा। प्रिया पूनिया को चोटिल प्रतिका रावल की जगह दी गई है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से दस विकेट से मिली हार में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है।

Tag: #nextindiatimes #ShafaliVerma #INDWvsENGW

RELATED ARTICLE