वायनाड। देश भर के अधिकतर राज्यों में जारी मूशलाधार बारिश के बीच अब केरल के वायनाड (Wayanad) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारी बारिश के बीच ‘वायनाड-कल्लाडी सुरंग’ निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल से भारी मलबा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-पानी की जगह नमक की बारिश! इस ग्रह का अनोखा सच उड़ा देगा आपके होश
हादसे में एक की मौत हो गई, 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए।
पुलिस, NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत होगी। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। दूसरी ओर हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन के कार्यालय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने वायनाड के जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने वायनाड के प्रभारी मंत्री टी. सिद्दीकी के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें बचाव कार्यों की कमान संभालने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर भी खुद मौके पर मौजूद हैं।
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पर पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।
Tag: #nextindiatimes #Landslide #Wayanad




