35.7 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 7, 2026

खुलते ही क्रैश हुआ Trent का स्टॉक मार्केट, ये रहा टॉप गेनर

नई दिल्ली। वीकली एक्सपायरी (Weekly Expiry) पर मार्केट तेजी के साथ खुला है। खास बात है कि Nifty ने सोमवार के हाई को शुरुआती कारोबार में तोड़ दिया है और 24488 का स्तर छू लिया है। Sensex भी 113 प्वाइंट की तेजी के साथ 78403 पर कारोबार कर रहा है, जबकि बैंक निफ्टी में 168 अंकों की तेजी आ गई है और यह 58490 पर ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें-1865 में पहली बार क्रैश हुआ था भारत का शेयर बाजार, ‘सफेद सोना’ बना था संकट

शुरुआती कारोबार में Trent कंपनी के शेयरों में करीब 10 पर्सेंट की बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह भारी बिकवाली सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आए कंपनी के पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजों के ठीक बाद हुई है। कंपनी ने सालाना आधार पर अपने स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 19 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में शेयरों को लेकर भारी दबाव देखा गया। ट्रेंट ने 30 जून को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह रेवेन्यू बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 4,781 करोड़ रुपये था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का स्टॉक 9.98 पर्सेंट तक टूटकर 3,010 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस बड़ी गिरावट से निवेशकों में हलचल मच गई है।आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में एक बार फिर से खरीदारी देखने को मिल रही है और निफ्टी आईटी इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ गया है। इसके अलावा, सरकारी बैंक, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में भी खरीदारी का रुझान कायम है।

निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 29:19 का है यानी 29 शेयरों में तेजी और 19 में बिकवाली है जबकि 2 शेयरों की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। निफ्टी के टॉप गेनर में इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक, टाइटन और मैक्सहेल्थ केयर हैं, जबकि टॉप लूजर में ट्रेंट, हिंडाल्को, बीईएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एल एंड टी शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #Trent #StockMarket

RELATED ARTICLE