41.2 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 5, 2026

Asus Vivobook 15 लांच, Intel के नए प्रोसेसर से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। Asus ने नए Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ भारत में Vivobook 15 (2026) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला लैपटॉप है। रोजमर्रा के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ये नया मॉडल AI-रेडी हार्डवेयर, 15.6 इंच के फुल-HD डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD के साथ आता है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

इस लॉन्च के साथ ही Asus ने अपने पूरे लैपटॉप पोर्टफोलियो पर Prime Day और Flipkart GOAT Sale ऑफर्स की भी घोषणा की है और रिफ्रेश्ड TUF Gaming A15 को पेश किया है। Asus Vivobook 15 (2026) की MRP 1,59,990 रुपये है, लेकिन 33 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,07,990 रुपये तय की गई है।

Asus Vivobook 15 (2026) में 15.6 इंच का फुल-HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। ये Intel Core 5 Series 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें इंटीग्रेटेड Intel AI Boost NPU मिलता है। ये NPU AI वर्कलोड के लिए 16 TOPS तक की परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD दी गई है।

लैपटॉप में इन-बिल्ट प्राइवेसी शटर के साथ एक HD वेबकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivobook 15 (2026) Wi-Fi 6 को सपोर्ट करता है। अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक, लैपटॉप में 42Wh की बैटरी दी गई है।

Asus Vivobook 15 (2026) में एक लाइटवेट चेसिस दी गई है, जो MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot की के साथ बैकलिट कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। इस लैपटॉप का वजन 1.7 किलोग्राम है।

Tag: #nextindiatimes #AsusVivobook15 #Asus

RELATED ARTICLE