35 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 2, 2026

Vivo लाया 10,000mAh बैटरी वाला धांसू टैबलेट; गेमर्स के लिए है बेस्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo ने चीन में अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर Vivo Pad 5c लॉन्च कर दिया है। इस एंड्रॉयड टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में रिलीज हुए iQOO Pad 5c के बिल्कुल समान हैं। ये Snapdragon चिपसेट से लैस है, जिसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

Vivo Pad 5c को तीन कलर ऑप्शन्स में रिलीज किया गया है और इसमें 2.8K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 12.1-inch का डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Vivo Pad 5c में 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है। इस नए टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO के लेटेस्ट टैबलेट की तरह ही Vivo Pad 5c भी एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें 2.8K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 12.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यs डिस्प्ले 900 nits की पीक ब्राइटनेस डिलीवर कर सकता है। टैबलेट के अंदर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

रियर पैनल पर Vivo Pad 5c में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बेहतर ऑडियो के लिए इस नए टैबलेट में फोर-स्पीकर पैनोरमिक साउंड सिस्टम दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D cooling system लगाया गया है। ये टैबलेट कई AI फीचर्स के साथ आता है, जिनमें AI PPT Assistant, Vivo File Transfer और फ्लोटिंग विंडो सपोर्ट शामिल हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो Vivo Pad 5c में Wi-Fi 6, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट और 10 मीटर की रेंज वाला Bluetooth 5.4 शामिल है। ये टैबलेट फेशियल रिकग्निशन को सपोर्ट करता है और इसमें WPS Office इन-बिल्ट मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #Vivo #VivoPad5c

RELATED ARTICLE