44.5 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर भड़की कांग्रेस, राज ठाकरे ने दे डाली ये नसीहत

मुंबई। महाराष्ट्र में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली सेलिब्रेटी आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल के बयान पर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इवेंट में नांगरे के बयान की कांग्रेस ने जहां जांच की मांग की है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने नांगरे को बीजेपी और आरएसएस में शामिल हो जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें-INC से लेकर BJP तक…जानिए किन पार्टियों ने अब तक बंगाल पर किया है राज?

बता दें विश्वास नांगरे पाटिल 1997 बैच के आईपीएस हैं। उन्हें सरकार ने नागपुर के पुलिस कमिश्नर बनाया है। नांगरे ने हिंदू संमेलन के मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. के बी हेडगेवार की प्रशंसा करने की थी। विपक्षी दलों ने उनकी प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विश्वास नांगरे पाटिल ने सकल हिंदू समाज’ के एक कार्यक्रम में ‘सकल हिंदू संमेलन’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए नांगरे पाटिल ने आरएसएस और उसके संस्थापक हेडगेवार की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (जिनके पास गृह विभाग भी है) से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या नांगरे पाटिल ने कार्यक्रम में भाग लेने से पहले अनुमति ली थी। ‘

ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स’ का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने से पहले सरकार से मंज़ूरी लेनी चाहिए। पार्टी ने पूछा कि क्या अधिकारी ने ऐसी मंजूरी ली थी और अगर नहीं, तो क्या सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कांग्रेस की नाराजगी के बाद मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी हमला बोला है।

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने तीखा सवाल उठाया है कि किसी सरकारी कर्मचारी, विशेषकर बेहद जिम्मेदार एक पुलिस अधिकारी के लिए इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर किसी विशेष संगठन के प्रति सार्वजनिक रूप से निष्ठा दिखाना कितना उचित है। नांगरे पाटिल द्वारा दिखाई गई यह दोहरी निष्ठा उनकी निष्पक्षता पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है और राज ठाकरे ने उनकी आलोचना करते हुए कहा है कि यदि उन्हें संघ से इतना लगाव है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर भाजपा या संघ में शामिल हो जाना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #RajThackeray #RSS

RELATED ARTICLE