44.5 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

Motorola का नया टैबलेट लॉन्च, 13-इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी डेस्क। Motorola ने इंडियन मार्केट में अपना नया प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Moto Pad 70 PRO के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

नया टैबलेट पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें AI फीचर्स और PC जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें टैबलेट के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल ₹39,999 में मिलेगा। टैबलेट की सेल भारत में 4 जुलाई 2026 से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 13-इंच का बड़ा 3.5K डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए JBL द्वारा ट्यून क्वाड स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट भी मिल रहा है। टैबलेट में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। जबकि माइक्रोSD कार्ड की मदद से आप स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

टैबलेट के साथ बॉक्स में AI-पावर्ड Moto Pen PRO भी है। इसके जरिए आप Smart Capture, Sketch to Image, AI Super Resolution और AI Live Transcript जैसे फीचर्स का यूज कर सकते हैं। टैबलेट में Smarter Reader, AI Notes, Desk Mode, मल्टी-विंडो सपोर्ट, WPS Office और Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए है।

साथ ही टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। मेटल बॉडी के बावजूद टैबलेट का वजन सिर्फ 589 ग्राम है और इसकी मोटाई 6.2mm है। यह Pantone Curated Titan कलर में आता है।

Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotoPad70PRO

RELATED ARTICLE