45.1 C
Lucknow
शनिवार, जून 27, 2026

परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ TET का पेपर, रद्द हुई परीक्षा

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही महाराष्ट में टीईटी का पेपर लीक हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हो गया है। पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब रद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-सरकार ने CBI को सौंपी NEET UG पेपर लीक मामले की जांच

महाराष्ट्र TET पेपर लीक की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद ठाणे में चलाए गए एक अभियान के बाद पुलिस ने पेपर को बरामद किया। साथ ही इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा रद होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा को रद करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही विभाग की ओर से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी जल्द ही दी जाएगी।

बता दें महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) की ओर से आज विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही अब पेपर लीक हो गया है। परिषद के अनुसार पेपर लीक होने की गोपनीय सूचना के आधार पर 27 जून की सुबह पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने MSCE के आधिकारियों को भी मौके पर बुलाया।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक होने के बाद अब पुलिस द्वारा जांच करते हुआ यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्न-पत्र लीक कैसे हुआ। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट में और भी लोग शामिल थे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Tag: #nextindiatimes #TET #Maharashtra #paperleak

RELATED ARTICLE