टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo X Fold 6 को जून 2026 इवेंट के दौरान चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo X सीरीज का ये नया हैंडसेट कंपनी के लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल के तौर पर आया है, जिसमें एक सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। ये नया फोल्डेबल फोन अंदर की तरफ 8.02-इंच के Samsung M14 फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और बाहर 6.51-इंच की कवर स्क्रीन से लैस है।
यह भी पढ़ें-Oppo लाया कलर बदलने वाला स्मार्टफोन, ठंड-गर्मी से बदलता है रंग
Vivo X Fold 6 ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9000 सीरीज के चिपसेट से लॉक्ड है। ये फोल्डेबल फोन 7,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जबकि इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें दो 20-मेगापिक्सल के कैमरे भी दिए गए हैं, जिनमें से एक अंदर की तरफ और दूसरा कवर स्क्रीन पर मौजूद है। ये नया फोल्डेबल फोन 1 जुलाई से Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vivo X Fold 6 को ब्लू होल, पोलर नाइट और साल्ट लेक कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।
ये डुअल-सिम फोल्डेबल फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर रन करता है। इस हैंडसेट में Samsung M14 लुमिनेसेंट मटेरियल वाला 8.02-इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल) का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 424 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 अरब कलर्स, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR कंटेंट को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए, Vivo X Fold 6 में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 200-मेगापिक्सल (f/1.68) का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50-मेगापिक्सल (f/2.05) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करने वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.57) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में अंदर की स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर सेल्फी के लिए दो 20-मेगापिक्सल (f/2.4) के कैमरे मिलते हैं। ये हैंडसेट 8K तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है।
Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ये फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS और भारत के NavIC को सपोर्ट करता है।
Tag: #nextindiatimes #VivoXFold6 #Vivo




