43 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

थकान के बाद भी रात भर नहीं आती नींद तो करें ये 3 योगासन, जरूर दिखेगा असर

लाइफस्टाइल डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद पूरी न होना एक आम समस्या बन गई है। लंबे स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस की वजह से कई बार थका हुआ होने के बाद भी रात को अक्सर नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटने की समस्या होने लगी है। नींद न आने की समस्या के पीछे एक वजह हो सकती है कि आपका दिमाग रिलैक्स नहीं कर पा रहा है। इस परेशानी से छुटकारा पाने में कुछ योगासन (yoga) काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

विपरीत करणी:

यह पोज दिन भर की थकान को दूर करने और दिमाग को शांत करने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। बिस्तर पर लेटे-लेटे इसे करना बेहद आसान है। इस आसन में रहने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन दिमाग की तरफ बढ़ता है। यह पैरों की सूजन और थकान को कम करता है और मानसिक तनाव को तुरंत शांत करता है।

इसके लिए कैसे करें- बिस्तर के सिरहाने या दीवार के सहारे अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और दीवार या बेड के बैकरेस्ट से टिका दें। आपके हिप्स दीवार के जितने करीब होंगे, उतना अच्छा रहेगा। अपने दोनों हाथों को शरीर के बगल में आराम से फैला लें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांसें लें। इस पोज में 5 से 10 मिनट तक रहें।

सुप्त बद्ध कोणासन:

यह पोज शरीर के निचले हिस्से, खासकर हिप्स और जांघों की मांसपेशियों में दिनभर से जमा तनाव को रिलीज करने में मदद करता है। इसे करने के लिए बिस्तर पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को आपस में मिला लें। अपने घुटनों को दोनों तरफ बाहर की ओर आराम से गिरने दें। अगर आपको जांघों में ज्यादा खिंचाव लगे, तो आप घुटनों के नीचे तकिए का सपोर्ट ले सकते हैं। एक हाथ अपने पेट पर और दूसरा अपनी छाती पर रखें।

बालआसन:

यह आसन रीढ़ की हड्डी के तनाव को दूर करता है, पीठ के निचले हिस्से को आराम देता है और आपके नर्वस सिस्टम को यह मैसेज भेजता है कि अब सोने का समय हो गया है। इसके लिए बिस्तर पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अपने दोनों घुटनों के बीच थोड़ा गैप रखें। अब अपने सामने एक या दो मुलायम तकिए लंबाई में रखें। लंबी सांस खींचें और छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें, जिससे आपकी छाती और सिर तकिए पर आराम से टिक जाएं। अपने हाथों को आगे की ओर फैला लें या शरीर के पीछे आराम से छोड़ दें। इसमें 3 से 5 मिनट तक रहें, फिर नॉर्मल हो जाएं।

Tag: #nextindiatimes #Yoga #Health

RELATED ARTICLE