स्पोर्ट्स डेस्क। ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में आज इंडिया ए टीम का सामना श्रीलंका ए (ind a vs sl a) से हो रहा है। यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए हैं जहां एक मुकाबला भारत और एक मैच श्रीलंका ने जीता।
यह भी पढ़ें-कितनी है वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र, BCCI की जांच में हुआ खुलासा
भारत ए ने श्रीलंका ए को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 378 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 377 रन बनाए। भारत ए के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया। भारत ए के लिए वैभव के अलावा तिलक ने 67 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 40, अनुकूल रॉय ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ए के लिए माथुलन, फर्नांडो और साहन को दो-दो विकेट मिले, जबकि शिराज, अराचिघे और सामुदिथा को एक-एक विकेट मिले।

वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और लिस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की। कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मैच में अर्धशतक जड़ दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंद्धू, अनुकूल रॉय, विपरज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिघे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा साहन, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियासकांत, दुलाज सामुदिथा, कुगाथस माथुलन।
Tag: #nextindiatimes #indavssla #VaibhavSuryavanshi




