सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कड़जहवा गांव निवासी अकबर अली इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इसकी वजह जानकर आप अचरज मे पड़ जायेगे। पूरे मामले की बात करें तो अकबर अली कड़जहवा गांव के निवासी हैं। रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई में रहते हैं। गांव के पुश्तैनी मकान मे परिवार के लोग रहते हैं।
यह भी पढ़ें-आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली, सिद्धार्थनगर में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
घर के सामने दूसरे परिवार के घर का पिछला हिस्सा है। वह परिवार कई वर्षो से पीछे की दीवार तोड़कर वंहा दरवाजा लगाने की कोशिश करता रहता है। जिसकी वजह से अकबर अली खासे परेशान रहते हैं और उन्हें अपनी निजी जमीन को बचाने के लिए बार बार मुंबई से भाग भागकर गांव आना पड़ता है। जिसको लेकर वह लगातार प्रसाशनिक अधिकारियो के चक्कर काटते रहते हैं।

इसी मामले को लेकर 2012 मे हुई कार्यवाही के दौरान विपक्षी ने सुलहनामा किया जिसमे घर के पीछे पानी तक की निकासी न करने की बात दर्ज हैं। अभी कुछ दिन पहले इकरारनामा भी किया लेकिन फिर अपने घर की पिछली दीवार को तोड़कर दरवाजा लगाने लगे। अकबर अली की मानें तो इससे परेशान होकर हमने अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी।
जिससे वह अपने घर के पीछे दरवाजा लगाकर हमारी निजी जमीन पर कब्जा न कर सके। लेकिन दीवार खड़ी होने के बाद से विपक्षी लगातार पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर दरवाजा खोलवाने का दबाव बनाने मे लगा हैं; जिससे वह खासे परेशान हैं। वही अकबर अली अपनी जमीन को कब्जे से बचाने को लेकर लगातार अधिकारियो को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर कोई अपने घर का दरवाजा कैसे खोल सकता है जबकि उसका मुख्य द्वार आगे से है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Police




