ऑटो डेस्क। क्या आप ऐसी किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तलाश में हैं जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े? अगर हां, तो हम आपको यहां उन चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो एक बार फूल चार्ज करने पर सबसे ज्यादा या लंबी दूरी तय कर सकती हैं। इससे आपकी बार-बार चार्जिंग करने की समस्या खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें-खरीद लें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, ड्राइविंग लाइसेंस की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Ather Rizta:
इस खासतौर पर परिवारों की रोजमर्रा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह स्कूटर आराम और स्मार्ट फीचर्स पर केंद्रित है जो इसे फैमिली के लिए एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है। एक बार फुल करने पर Ather Rizta 123 किमी से 159 किमी तक की रेंज दे सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपए से शुरू होती है।
TVS iQube:
TVS iQube बाजार में सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में से एक है। यह स्कूटर कई वेरिएंट्स में आता है जैसे- iQube, iQube S, iQube ST। अलग-अलग बैटरी पैक के हिसाब स यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 94 से 212 किमी तक की रेंज दे सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 93,786 रुपए से शुरू होती है।
Suzuki E Access:
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.07kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें 4.1kWh की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 15nm का टॉर्क जनरेट करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 95 किमी तर की रेंज दे सकती है। Suzuki E Access की एक्स-शोरूम कीमत 1,88,490 रुपए से शुरू होती है।

Bajaj Chetak C2501:
बजाज चेतक भारतीय बाजार में एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें मैटेलिक बॉडी दी गई है जो इसे एक प्रीमियल लुक और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती देती है। Bajaj Chetak C2501 में 2.5kWh का बैटरी पैक और 2.2kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर 113 किमी तक की रेंज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 96,504 से शुरू होती है।
Hero Vida Range:
Hero Motocorp की विडा रेंज में V2 और VX2 मॉडल शामिल हैं। इसमें पोर्टेबल चार्जिंग की सुविधा मिलती है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 92 किमी से लेकर 165 किमी तक की रेंज देता है। इसकी कीमत 77,950 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Tag: #nextindiatimes #Bajaj #TVS




