स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की बात होती है तो अक्सर चर्चा बड़े बल्लेबाजों और उनके रनों की होती है लेकिन इस खेल का एक दूसरा पक्ष भी है जिसने क्रिकेट को असल पहचान दिलाई, वह हैं गेंदबाजी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे गेंदबाज (bowler) हुए जिन्होंने अपनी कला, धैर्य और लगातार शानदार प्रदर्शन से ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें आज भी तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है।
यह भी पढ़ें-इन 5 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचाया तांडव, कुछ ऐसे खिताब बचा पाई RCB
विलफ्रेड रोड्स:
इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है विलफ्रेड रोड्स का। उन्होंने 1898 से 1930 के बीच फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और अपने लंबे करियर में 1110 मैचों में 4204 विकेट हासिल किए। यह आंकड़ा आज भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा गेंदबाजी रिकॉर्ड है। रोड्स ने 1,85,742 गेंदें फेंकीं और केवल 16.72 की औसत से विकेट लिए। करीब नौ दशक गुजर जाने के बाद भी कोई गेंदबाज उनके इस रिकॉर्ड के आसपास तक नहीं पहुंच पाया है।
एपी फ्रीमैन:
दूसरे स्थान पर एपी फ्रीमैन का नाम दर्ज है। उन्होंने 592 मैचों में 3776 विकेट लिए। फ्रीमैन अपनी लगातार विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 10 विकेट लेने का था, जो उनकी घातक गेंदबाजी का प्रमाण है।
सीडब्ल्यूएल पार्कर:
तीसरे नंबर पर सीडब्ल्यूएल पार्कर हैं। उन्होंने 635 फर्स्ट क्लास मैचों में 3278 विकेट चटकाए। उनकी स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती मानी जाती थी। पार्कर ने कई बार अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया।
जेटी हर्न:
इस सूची में चौथा नाम जेटी हर्न का है। उनके नाम 639 मैचों में 3061 विकेट दर्ज हैं। 17.75 की शानदार औसत बताती है कि वह केवल विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं थे, बल्कि बेहद किफायती भी थे।

टीडब्ल्यूजे गोडार्ड:
पांचवें स्थान पर टीडब्ल्यूजे गोडार्ड हैं। उन्होंने 593 मैचों में 2979 विकेट हासिल किए। तीन हजार विकेट लेने वाले गोडार्ड उस दौर के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते थे।
बता दें आज का क्रिकेट भले ही तेज और आधुनिक हो गया हो लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इन महान गेंदबाजों की विरासत अब भी उतनी ही मजबूत है। खासकर विलफ्रेड रोड्स का 4204 विकेटों का रिकॉर्ड, जो लगभग 90 साल बाद भी अडिग खड़ा है और शायद आने वाले कई वर्षों तक क्रिकेट इतिहास का सबसे ऊंचा गेंदबाजी शिखर बना रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #bowler #Cricket




