टेक्नोलॉजी डेस्क। Motorola ने नार्थ अमेरिकन मार्केट में अपने नए Edge स्मार्टफोन के 2026 मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में प्रीमियम हार्डवेयर फीचर्स और बेहतर ड्यूरेबिलिटी देखने को मिल रही है, जो इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतर ऑप्शन बना रहा है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस फोन में HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है।फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिल रहा है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस Android 16 के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर है, जिसमें OIS सपोर्ट है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, जो मैक्रो कैमरे का भी काम करता है। डिवाइस में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट भी मिल रहा है।
सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा है। इस कैमरा सिस्टम को AI सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलता है, जिसमें बैकग्राउंड फोटो एन्हांसमेंट इंजन और हिलते-डुलते सब्जेक्ट्स को स्टेबल करने के लिए ‘Action Shot’ फीचर भी है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी, 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। यह डिवाइस Pantone Martini Olive कलर में आता है।
Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotorolaEdge




